पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ट्रेन में सफर करते हुए यात्रियों को कभी ओवर प्राइसिंग का सामना करना पड़ता है तो कभी खराब खाना मिलता है। इसके संबंध में लोग वीडियो भी बनाते हैं जो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आज भी हमारे देश की एक बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है। कुछ लोगों को ट्रेन से सफर करना अच्छा लगता है, किसी के पास दूसरा विकल्प नहीं होता तो कोई पैसे के कारण ट्रेन से सफर करता है मगर अधिकतर लोगों को ट्रेन से सफर करते समय अलग-अलग परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी ट्रेन लेट हो जाती है तो कभी ट्रेन में सामान MRP से अधिक प्राइस पर खरीदना पड़ता है। कभी ट्रेन में बिकने वाला खाना ऐसा मिल जाता है जिसे देख इंसान का मन ही खराब हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। उसे खराब खाना मिला जिसकी शिकायत लेकर वो पैंट्री में पहुंचा और अब वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल एक शख्स खाना लेकर पैंट्री में गया, जो उसने ट्रेन में खरीदा था। उसकी शिकायत यह है कि दाल खराब है जिसे पैंट्री का स्टाफ चखता है और वो साफ-साफ मना कर देता है कि दाल खराब नहीं है। पहले तो वो शख्स चखने के बाद सिर हिलाकर उसके खराब होने पर ना बोलता है और बाद में उस आदमी को साफ बोल देता है कि खराब तो नहीं है। वो ये भी बोलता है कि आपको अच्छा नहीं लगा, ये अलग चीज है। यात्री जब शिकायत करता है कि इसमें से स्मेल आ रही है तो वो सूंघने के बाद इससे भी नकार देता है। शख्स ने वीडियो को पोस्ट करते हुए और ट्रेन की जानकारी देते हुए यह बताया कि 23 जून 2025 को सफर के दौरान उसे खराब खाना मिला। इसके बाद उसने IRCTC को टैग करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की। वीडियो देखने के बाद IRCTC ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘रेल मदद पर आपकी शिकायत दर्ज कर दी गई है और शिकायत संख्या आपको SMS के जरिए आपके नंबर भेज दिया गया है।’