पलपल इंडिया प्रतिनिधि। WhatsApp में नया फीचर आ गया है, जो यूजर्स को अपने सभी बिना पढ़े मैसेज को मिस नहीं करने देगा। इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा देशों में रोल आउट किया गया है। यूजर्स इसके जरिए अपने सभी मैसेज को एक ही जगह देख पाएंगे।
WhatsApp ने करोड़ों यूजर्स के लिए खास AI फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर यूजर को बिना पढ़े हुए यानी Unread मैसेज को मिस नहीं होने देगा। Meta का यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ऐप्स में शामिल है। भारत में ही इसके 60 करोड़ से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं। वाट्सऐप के इस नए फीचर का फायदा खास तौर पर उन यूजर्स को होगा, जो कई जरूरी मैसेज नहीं देख पाते हैं।
वाट्सऐप के लिए इस फीचर को AI Summarise के नाम से जोड़ा गया है। यह फीचर Meta AI पर बेस्ड है और यूजर्स को उन सभी Unread मैसेज का ओवरव्यू देगा, जो उन्होंने मिस कर दिए हैं या उन्हें ओपन नहीं करना चाहते हैं। मेटा ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि इस फीचर के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका नाम प्राइवेट प्रोसेसिंग है। यह फीचर यूजर्स के मैसेज को प्राइवेट और सिक्योर रखेगा, ताकि कोई और मैसेज को एक्सेस न कर सके।
WhatsApp के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, यह AI फीचर ग्रुप और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज पर काम करेगा। इसमें यूजर्स को जितने भी Unread मैसेज मिलेंगे, उनको यह समराइज करके दिखाएगा, ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो सके। अपने ब्लॉग पोस्ट में वाट्सऐप ने इस बात पर जोर दिया है कि Meta AI यूजर के निजी मैसेज को प्राइवेट ही रखेगा। यह कंडेंस्ड विंडो केवल यूजर को ही नजर आएगी।