पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के नागपुर में एक होटल की आड़ में 3 साल पहले सचिन और प्रज्वल ने बेसा रोड पर सेक्स रैकेट चलाने का काम शुरू किया था। आरोपी गरीब युवतियों और महिलाओं को अपने होटल में बुलाते थे। इसके बाद ग्राहकों के साथ सौदा करके होटल में रूम उपलब्ध करवाए जाते थे। पिता-पुत्र ग्राहकों से 5,000 रुपये लेते थे और फिर वहां काम कर रही महिलाओं उनमें से 1,500 रुपये देते थे।
पुलिस ने पंटर ग्राहक तैयार कर भेजा
क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा को गश्त के दौरान जानकारी मिली कि होटल में देह व्यवसाय चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पंटर ग्राहक तैयार कर आरोपियों के पास भेजा। सौदा तय होते ही पंटर ने पुलिस को इशारा दे दिया और होटल पर छापा मारा गया। जांच करने पर देह व्यवसाय में 2 पीड़िताएं लिप्त मिलीं। एक अविवाहित और दूसरी तलाकशुदा 50 वर्षीय महिला है। पुलिस ने उन्हें छुड़ाकर सचिन और प्रज्वल को हिरासत में ले लिया। उनसे मोबाइल, नकद और अन्य सामान सहित 42,610 रुपये का माल जब्त कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।