युवक की चाकू मारकर हत्या, सामने आया वारदात का सीसीटीवी वीडियो

By: PalPal India News
June 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि।  24 वर्षीय साहिल नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साहिल गली में बैठा था तभी अनिल कुमार नाम के शख्स ने उस पर हमला किया। साहिल की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी। हमले के बाद आरोपी अनिल मौके से फरार हो गया। चाकू से मर्डर करते की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें आरोपी चाकू से हमला करता साफ दिखाई दे रहा है।

घर के पास गली में बैठा था युवक

सूत्रों के अनुसार शहर के जोगेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय साहिल मंगलवार शाम को गली में बैठा हुआ था। इसी दौरान कॉलोनी का ही अनिल कुमार वहां पर आया और साहिल के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, साहिल ऊपर उछल गया और चाकू उसके जांघ में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल द्वारा शोर मचाए जाने पर परिवार के लोग मौके पहुंच गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

मृतक के पिता साहब सिंह ने बताया कि उसके बेटे 24 वर्षीय साहिल की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर अनिल के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनिल उनके घर के सामने चक्कर काटता रहता था और कहता था कि उसे इंसाफ करना है। आरोपी हमला करने के बाद चाकू से लहराते हुए वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *