भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की हुई हर्निया सर्जरी

By: PalPal India News
June 27, 2025

नई दिल्ली. भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के म्यूनिख में अपने पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि सर्जरी सफल रही है और अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

सर्जरी से पहले सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा के साथ यूरोप यात्रा पर थे। इससे पहले वह आईपीएल 2025 और मुंबई टी20 लीग में सक्रिय रूप से खेले थे।

सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जीवन अपडेट: पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एक आसान सर्जरी के बाद मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। वापसी का बेसब्री से इंतजार है।”

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब सूर्यकुमार को स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या हुई है। इससे पहले जनवरी 2024 में भी म्यूनिख में उनकी ऐसी ही सर्जरी हुई थी। तब उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टखने में लगी चोट के लिए सर्जरी करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *