पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर में एमवाय अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने उस वक्त जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली, जब उसे पता चला कि जिससे वह शादी करना चाहती थी, उसने किसी और लड़की को पसंद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मीनाक्षी नामक युवती जो कि एमवाय अस्पताल में नर्स थी। 16 जून को उसने खुद को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मीनाक्षी और बड़वानी जिले के ठीकरी निवासी पंकज केसरे एक-दूसरे को जानते थे। पंकज को मीनाक्षी के परिवार ने रिश्ता देखकर पसंद किया था, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और वे मिलने भी लगे। और इसी बिच दोनों मे सम्बन्ध बन गए जिससे युवती प्रेगनेंट हो गई जिसके बाद युवती ने पंकज पर शादी का दबाव बनाया लेकीन पंकज किसी और लड़को को पसंद करता था जिसके कारण उसने शादी से मना कर दिया वही मीनाक्षी के मोबाइल और इंस्टाग्राम से मिले मैसेज और कॉल डिटेल्स से पता चला कि वह पंकज को पसंद करती थी।
मरने से पहले उसका आखिरी कॉल और वीडियो कॉल पर भी पंकज से ही बात हुई थी ।जांच में यह भी सामने आया कि पंकज ने मीनाक्षी को बताया था कि वह अब किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। यह सुनकर मीनाक्षी ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली थी पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
[…] ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। इन दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम […]