पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बेटे ने छोटी सी बात पर अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि गाड़ी में बैठने के विवाद में बेटे ने गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दे दिल्ली के तीमारपुर इलाके में बेटे ने अपने रिटायर्ड पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वो भी एक छोटी सी बात पर। गाड़ी में बैठने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता को गोली मार दी। मृतक सीआईएसएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर थे। पूरा परिवार दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट हो रहा था औऱ इसी दौरान बेटा सामान वाली गाड़ी के साथ जाना चाहता था, जबकि पिता ने ट्रेन की टिकट करा रखी थी। पिता बेटे को ट्रेन से भेजना चाहते थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता को गोली मार दी।
छोटी सी बात पर हुआ विवाद, बेटे ने पिता को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, मृतक सुरेंद्र सिंह रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ उत्तराखंड शिफ्ट हो रहे थे। नौकरी के दौरान आवंटित सरकारी आवास मल्टी स्टोरी 26 नंबर फ्लैट में रहते थे। अभी हाल में रिटायरमेंट हुआ था। गाड़ी पर सामान लोड होने के बाद गाड़ी कॉलोनी से बाहर निकली तभी पिता पुत्र में विवाद हो गया और विवाद भी महज इस बात को लेकर हुआ कि जिस गाड़ी में सामान लोड किया गया था उस गाड़ी में कौन जाएगा।
ड्राइवर के पास एक ही सीट थी। इसीलिए सुरेंद्र अपने बेटे दीपक को बोल रहे थे कि बाकी लोगों के साथ आ जाए लेकिन दीपक उसके लिए तैयार नही हुआ। बस इसी बात पर विवाद हुआ और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक ने आव देखा ना ताव और अपने पिता को गोली मार दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि परिवार के लोग उत्तराखंड जा चुके हैं।