फूटफूटकर रोती दिखीं मां
शेफाली जरीवाला की मां का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे कार में बैठी और अपनी बेटी के निधन की खबर से दुखी होकर फूटफूटकर रो रही हैं। इसके साथ ही शेफाली के मुंहबोले भाई हिंदुस्तानी भाऊ भी यहां पहुंचे और आंखों में आंसू नजर आए। शेफाली को गुरुवार की देर रात अचानक सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया।
पहले ही गाने ने बना दिया स्टार
शेफाली साल 2002 में अपने गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनी थीं। शेफाली के इस गाने ने उन्हें खूब पॉपुलरिटी दिलाई थी। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती रहीं। शेफाली ने रियालिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया और बिग बॉस-13 में अपनी धाक जमाई। इसके साथ ही डांसिंग रियालिटी शोज में भी शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ खूब रंग जमाते नजर आ चुकी हैं। अब शेफाली की अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही है। यहां शेफाली के परिवार समेत कुछ करीबी दोस्त भी पहुंच रहे हैं।
सुपरफिट दिखती थीं शेफाली जरीवाला
बता दें कि शेफाली जरीवाला जिम फ्रीक थीं और नियमित एक्सरसाइज किया करती थीं। सुंदर कद काठी और पतले फिगर की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बेहतरीन डांसर भी थीं। शेफाली ने अपने पति पराग के साथ डांसिंग रियालिटी शो में भी अपनी स्किल का जलवा दिखाया था। इन डांसिंग रियालिटी शो में टीवी की दुनिया की ये असल जोड़ी काफी पसंद की गई थी और खूब तारीफें बटोरी थीं।