इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा फिर दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

By: PalPal India News
June 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी आजाद नगर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है । दरअसल आरोपी करण पटेल अपने गांव खुड़ैल में दूध का व्यवसाय करता है इसी दौरान प्राइवेट नौकरी करने वाली पीड़िता से करण पटेल की पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई उसके बाद शादी का झांसा देकर तीन इमली स्थित एक होटल में ले जाकर बलात्कार कर फरार हो गया था जिस पर आजाद नगर पुलिस द्वारा करण पटेल पर दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने आरोपी के घर और खेत पर कई बार दबिश दी मगर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था वही दुष्कर्म के फरार आरोपी करण पटेल पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था आखिरकार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ ही गया बहरहाल पुलिस पकड़ा गया आरोपी करण पटेल से पूछताछ कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *