हरिद्वार में गंगा उफान पर, प्रशासन ने गहरे पानी से दूर रहने की अपील की

By: PalPal India News
June 30, 2025

हरिद्वार. हरिद्वार से मानसून की मार की एक गंभीर खबर सामने आई है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इस स्थिति ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को आगाह किया है कि वे गंगा में गहरे पानी में न उतरें और नदी के किनारे से दूरी बनाए रखें। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा का प्रवाह तेज हो गया है और पानी किनारों को छूता नजर आ रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

हालात को देखते हुए बचाव टीमें सतर्क मोड में हैं और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे पूरी सावधानी बरतें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। वर्तमान स्थिति को गंभीर बताते हुए अधिकारियों ने सभी से मौसम और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *