शेफाली जरीवाला की मौत से इंडस्ट्री में सभी सदमे में, प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी

By: PalPal India News
June 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिशेफाली जरीवाला की मौत की खबर सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा ने भी 42 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह चुकी शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक जताया है। शेफाली की मौत के बाद से, ओशिवारा श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिसमें उनकी मां रोती हुई और अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करती दिख रही थीं, लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाई। वहीं शेफाली के पिता अपनी बेटी के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए नजर आए थे। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पराग अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की अस्थि को सीने से लगाकर रोते नजर आए, जब वे अस्थि विसर्जन के लिए समुद्र में ले जा रहे थे।

शुक्रवार रात कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से 42 साल की उम्र में कांटा लगा गर्ल का निधन हो गया। शनिवार, 28 जून को मुंबई में आयोजित उनके अंतिम संस्कार में मीका सिंह, सुनिधि चौहान और अन्य हस्तियां शामिल हुईं। शेफाली जरीवाला के परिवार की सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो को देख हर कोई भावुक नजर आ रहा है। अब, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हाल देख प्रियंका ने दुख जताया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेफाली जरीवाला की मौत पर दुख जताया

रविवार, 29 जून को प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके अचानक निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुखी हूं। वह बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ बता दें कि शेफाली ने प्रियंका, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *