पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली में छोटी सी बात पर एक बच्चे की उसके ही पिता ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बच्चा बारिश में बाहर जाने की जिद कर रहा था, जबकि पिता ने उसे मना किया था। मना करने के बावजूद जब बच्चा नहीं माना तो पिता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के सागरपुर इलाके का बताया जा रहा है। 10 साल का मासूम बच्चा बारिश में बाहर खेलने जाने की जिद कर रहा था। वहीं पिता ने उसे मना किया। इसके बावजूद बेटा नहीं माना। इसके बाद पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पिता ने रसोई में रखा चाकू उठाया और बेटे के सीने में चाकू मार दिया। हालांकि जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक देर हो चुकी थी। घटना के बाद पिता खुद अपने बेटे को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही बेटे की मौत हो गई।
आरोपी के 4 बच्चे हैं, जबकि पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका है। रविवार को उसका 10 वर्षीय एक बच्चा बाहर खेलने को लेकर जिद्द करने लगा। बाहर बारिश हो रही थी तो पिता ने मना किया, लेकिन जब बच्चा नहीं माना तो गुस्से में पिता ने रसोई में रखा चाकू उठाकर बेटे की छाती में घोंप दिया। हालांकि घटना के बाद पिता तुरंत उसे उठाकर अस्पताल भागा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मृतक बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।