केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, रिएक्टर विस्फोट में 10 की मौत, 20 घायल

By: PalPal India News
June 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। रिएक्टर विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन के करीब घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने मजदूरों से बात करने के बाद कहा, “विस्फोट में औद्योगिक शेड को पूरी तरह उड़ गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे।” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से छह शव बरामद किए गए। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ मजदूरों की मौत हो गई। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री से बाहर निकले मजदूर बुरी तरह झुलसे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *