पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बचपन की एक सहेली ने सरप्राइज देने के बहाने अपनी दोस्त को बुलाया और एसिड अटैक कर दिया। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने एसिड अटैक करने वाली युवती पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पिछले करीब 1 महीने से अवधपुरी निवासी श्रद्धा दास और इशिता साहू में बातचीत बंद थी। इस बीच इशिता अचानक श्रद्धा के घर पहुंची और उससे बाहर घूमने के लिए साथ चलने की जिद की। इनकार करने पर इशिता ने उसे सरप्राइज देने की बात कहीं। जिसके बाद श्रद्धा भी मान गई और दोनों घूमने निकल गए। इसके बाद ही ये घटना घटी।