पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जल्द एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है बताया जा रहा है की जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। जिसमें दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर जूनी इंदौर पुलिस ने जांच कर तनिष्क बमनानी और वंश रिझवानी नामक दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिसमें एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की गई है। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए ही क्यों न की गई हो।