TMKOC: दया भाभी के बाद अब बबीताजी की भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हुई छुट्टी? जाने क्या कहा मुनमुन दत्ता ने

By: PalPal India News
July 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिलंबे समय से दर्शकों को पसंदीदा फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों एक नए ट्रैक को लेकर चर्चा में है। शो में जहां एक तरफ हमेशा की तरह हल्के-फुल्के मजेदार सीन होते हैं, वहीं अब इसमें हॉरर का भी तड़का लग गया है, लेकिन इस बीच फैंस की नजर एक अहम किरदार की गैरमौजूदगी पर भी गई है और वो हैं बबीता जी। शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता बीते कुछ एपिसोड्स से शो में नजर नहीं आ रही हैं। उनके अचानक शो से गायब होने से यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद उन्होंने शो छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हुई और फैंस मुनमुन की वापसी की मांग करने लगे।

मुनमुन ने दी प्रतिक्रिया

इन सभी अफवाहों पर अब खुद मुनमुन दत्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शो के सेट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में मुनमुन ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट पहने हुए हैं और शो के सेट यानी बबीता और अय्यर के घर में कुछ सीन शूट करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं,’ जो इस बात का साफ संकेत है कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है और जल्द ही वापसी करने वाली हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस को राहत मिली है और उनके लौटने की उम्मीदें भी पक्की हो गई हैं।

यहां देखें वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *