रामभक्तों के लिए शुरू हुई रामायण यात्रा, IRCTC कराएगा भगवान् राम से सम्बन्धित स्थलों के दर्शन…

By: PalPal India News
July 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों का अनुभव देने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी (IRCTC) जुलाई में दो विशेष भारत गौरव ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनों में ग्वालियर से चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय रेलवे का सार्वजनिक उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) आगामी 25 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम तक रामायण यात्रा ट्रेन संचालित करने जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, सीतामढ़ी, जनकपुर, श्रृंगवेरपुर, नासिक, हम्पी से लेकर रामेश्वरम तक भगवान राम से जुड़े स्थलों पर जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। यह रामायण यात्रा 16 रात/17 दिन की होगी।

ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां तीर्थयात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके बाद नंदीग्राम में भारत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड, जनकपुर (नेपाल में) में राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड, सीतामढी (बिहार) में जानकी मंदिर और पुनौरा धाम, राम रेखा घाट, बक्सर में रामेश्वर नाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और वाराणसी में गंगा आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद रामायण यात्रा ट्रेन सीतामढी (उत्तर प्रदेश) की ओर बढ़ेगी, जहां सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर) के दर्शन होंगे. यहां से ट्रेन प्रयागराज जाएगी, जहां त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम देखने का मौका मिलेगा. आगे बढ़ते हुए ट्रेन श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, पंचवटी, हम्पी और अंत में रामेश्वरम पहुंचेगी। इन स्थानों पर तीर्थयात्रियों को क्रमशः श्रृंग ऋषि मंदिर, गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसूया मंदिर, त्र्यंबकेश्वर मंदिर, सीता गुफा और कालाराम मंदिर, अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी देखने को मिलेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना (शाकाहारी) उपलब्ध कराया जाएगा।

दौरे की मुख्य बातें:

यात्रा का नाम: श्री रामायण यात्रा

अवधि: 16 रातें/17 दिन

यात्रा कार्यक्रम: दिल्ली-अयोध्या-जनकपुर-सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-श्रृंगवेरपुर-चित्रकूट-नासिक-हम्पी-रामेश्वरम-दिल्ली।

बोर्डिंग: दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ, टुंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर, लखनऊ, झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग में उतरना।

यात्रा की तिथि: 25.07.2025

यात्रा में शामिल गंतव्य:

● अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
● नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।
● जनकपुर (नेपाल में): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड।
●सीतामढ़ी (बिहार): जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
●बक्सर: राम रेखा घाट,रामेश्वर नाथ मंदिर.
● वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
● सीतामढी (उत्तर प्रदेश): सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर)।
●प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
● श्रृंगवेरपुर : श्रृंग ऋषि मंदिर।
●चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट और सती अनुसूया मंदिर।
● नासिक: त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
● हम्पी: अंजनाद्रि पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
●रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *