नई दिल्ली. एजबेस्टन ग्राउंड पर चल रहे मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 रन और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। भारत की कुल बढ़त अब 244 रनों की हो गई है।
टीम इंडिया की दूसरी पारी की शुरुआत मजबूत रही, जहां दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 180 रनों की अहम बढ़त हासिल की थी।
इंग्लैंड की पहली पारी का हाल
इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 89.3 ओवर में 407 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने शानदार 184* रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 207 गेंदों पर 21 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, हैरी ब्रूक ने भी 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन
गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाज़ों की दमदार गेंदबाज़ी के चलते भारत को पहली पारी में बड़ा बढ़त लेने का मौका मिला।