निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की हुई मौत, अनियंत्रित होकर ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया था युवक

By: PalPal India News
July 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 20 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर 126 थानाक्षेत्र के सेक्टर-131 में ‘जेपी विश टाउन सोसाइटी’ में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बलियान ने बताया कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला सुमित सेक्टर 131 में निर्माणाधीन इमारत में मजदूर के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद सुमित अनियंत्रित होकर ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया।

बिल्डिंग से गिरने की वजह से मजदूर की मौत

अधिकारी ने बताया कि सुमित को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

13 responses to “निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की हुई मौत, अनियंत्रित होकर ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया था युवक”

  1. Стоило только войти — и интерфейс как будто считывает желания. Решение зашло само собой — через рабочее зеркало Vodka Casino. Промокоды придают игре вкус. Слоты могут удивлять и затягивать. Тут ценится каждый игрок. Бонусы не просто на словах — они реально работают. Каждый момент здесь — это история, которую хочется повторить.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *