Bihar: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला मक्के का डंठल

By: PalPal India News
July 6, 2025

मधेपुरा. बिहार के मधेपुरा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां आलमनगर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार की सुबह-सुबह आठ साल की बच्ची का खून से लथपथ शव खेत में मिला. बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मक्के का डंठल ठूंस दिया गया था, जिससे परिजनों ने दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या का संदेह जताया है. परिजनों के मुताबिक, मृतका की मां झोपड़ी में बच्ची के साथ सोई थी. तड़के चार बजे जब मां की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी. उन्होंने सोचा कि बच्ची शौच के लिए बाहर गई होगी, लेकिन कुछ ही देर में पास के खेत से चरवाहों की चीख‑पुकार सुनाई दी.

वहां पहुंचने पर पता चला कि 200 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव पड़ा है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है और ग्रामीण पुलिस-प्रशासन से काफी नाराज हैं.

सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. शुरुआती पड़ताल में हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि दुष्कर्म की आशंका के हर पहलू पर जांच जारी है. एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाकर घटनास्थल से नमूने लिए जा रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी.

पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आसपास के गाँवों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *