F-35 फाइटर जेट को “कंडोम” में लपेटा! केरल सरकार का अनोखा कैंपेन

By: PalPal India News
July 6, 2025

नई दिल्ली. केरल सरकार ने एड्स और यौन संक्रमित रोगों (STI) को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक ऐसा क्रिएटिव कैंपेन शुरू किया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। केरल राज्य एड्स नियंत्रण समिति (KSACS) द्वारा जारी इस अभियान में दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 को एक कंडोम जैसे कवर में दिखाया गया है। इस पोस्टर पर लिखा है — “Stealthy? Still Need Protection!” यानी “चाहे कितना भी छुपा हो, सुरक्षा फिर भी ज़रूरी है।”

इस विज्ञापन का संदेश बेहद साफ है — चाहे आप कितने भी हाई-टेक, स्टाइलिश या ‘स्टील्थ’ क्यों न हों, यौन सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

क्यों बना F-35 इस कैंपेन का चेहरा?

F-35 फाइटर जेट आमतौर पर अमेरिका और नाटो देशों की सैन्य ताकत का प्रतीक माना जाता है। हाल के दिनों में यह विमान कई घटनाओं के चलते सुर्खियों में रहा है — जैसे जनवरी 2025 में अलास्का में इसका क्रैश और जून 2025 में त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग

केरल सरकार ने इसी हाई-प्रोफाइल छवि का इस्तेमाल करते हुए STI और HIV जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर एक मजेदार लेकिन असरदार संदेश दिया है। पारदर्शी कंडोम में लिपटे F-35 की छवि न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, बल्कि यह एक जरूरी सामाजिक संदेश भी बहुत प्रभावशाली तरीके से देती है।

क्यों जरूरी था ऐसा कैंपेन?

केरल की 93.91% साक्षरता दर और वहां की सामाजिक जागरूकता ऐसे अभियानों के लिए एक उपजाऊ जमीन बनाती है। राज्य की स्वास्थ्य एजेंसियां पहले भी कई इनोवेटिव कैंपेन चला चुकी हैं, लेकिन यह अभियान पूरी तरह “आउट ऑफ द बॉक्स” माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *