कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

By: PalPal India News
July 11, 2025

टोरंटो।  कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित नए रेस्टोरेंट KAP’S CAFE पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। यह घटना 9 जुलाई की रात ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में हुई, जहां कुछ हथियारबंद लोग एक कार से आए और कैफे पर कई राउंड गोलियां बरसाईं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

कैफे में मौजूद स्टाफ सुरक्षित

घटना के वक्त कैफे के भीतर कुछ स्टाफ सदस्य मौजूद थे, लेकिन सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिखा कि हमलावर रात के समय एक गाड़ी से उतरते हैं और सीधे कैफे की ओर फायरिंग करते हैं। इसके बाद वे वहां से फरार हो जाते हैं।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों से सहयोग की अपील

सरे पुलिस विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल यह मामला प्राथमिक जांच में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ा कोई वीडियो या जानकारी हो, तो वह साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *