India vs England, 3rd Test: दूसरे दिन तक भारत का स्कोर 145/3

By: PalPal India News
July 12, 2025

लॉर्ड्स. लॉर्ड्स (लंदन) में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोमांचक मोड़ आ गया है। 10 जुलाई से शुरू हुए इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है, और टीम इंडिया ने 43 ओवरों में तीन विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैंकेएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही और महज 44 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ आउट हो गए। इसके बाद जो रूट (104 रन) और ओली पोप ने पारी को संभाला।

  • इंग्लैंड ने 112.3 ओवरों में 387 रन बनाए

  • जो रूट ने 199 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शानदार शतक जड़ा

  • ब्रायडन कार्स ने 56 रनों का अहम योगदान दिया

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए
नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले।


भारत की पहली पारी: धीमी शुरुआत के बाद राहुल-पंत की पकड़

टीम इंडिया ने जब बल्लेबाज़ी शुरू की तो शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 13 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 70 के पार ले गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक:

  • टीम इंडिया – 145/3 (43 ओवर)

  • केएल राहुल – नाबाद 53 रन

  • ऋषभ पंत – नाबाद 19 रन

इंग्लैंड की ओर से तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती विकेट लेकर भारत को शुरुआती झटका दिया और टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *