महिला को सांप ने डसा तो तांत्रिक ने गोबर में दबा दिया, 24 घंटे में वापिस जिन्दा करने का दावा, आज रात 8 बजे का सबको इंतज़ार

By: PalPal India News
July 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के सीतापुर जिले में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद इलाज के लिए परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एक तांत्रिक ने मृत महिला को जीवित करने का दावा करते हुए महिला को गोबर में दबा दिया। इतना ही नहीं तांत्रिक ने महिला को 24 घंटे के अंदर में ही जीवित कर देने का दावा किया। तांत्रिक के दावों को लेकर रात 8 बजे महिला के शव को गोबर से बाहर निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *