नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के ठीक तीन सेकंड बाद विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक के बाद एक रन से कटआफ की स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने शुक्रवार देर रात इस हादसे पर आधारित 15 पृष्ठों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में बताया गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में ईंधन आपूर्ति रुकते ही थ्रस्ट कम होने लगा और विमान नीचे की ओर गिरने लगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि स्विच कटआफ की स्थिति में कैसे पहुंचे।
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जिससे विमान के किसी पक्षी के टकराने का संकेत मिलता हो। मौसम भी साफ था, हवाएं भी हल्की थीं। दोनों पायलट स्वस्थ थे और उनके पास उड़ान का पर्याप्त अनुभव भी था। तोडफ़ोड़ के भी किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से यह पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, जबकि दूसरे पायलट ने जवाब में कहा कि उसने ऐसा नहीं किया। यह नहीं बताया गया कि किस पायलट ने कौन-सी बात कही और च्च्मेडे, मेडे, मेडेज्ज् संदेश किसने प्रसारित किया।
एजेंसी के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि मंत्रालय जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है।बता दें, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 35 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। ड्रीमलाइनर 787 में इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच (रन और कटआफ) का उपयोग इंजन को चालू या बंद करने के लिए जमीन पर किया जाता है। ये स्विच थ्रॉटल लीवर के नीचे और फ्यूल कंट्रोल मॉड्यूल के भीतर स्थित होते हैं।्र्र्रबोइंग बोला- जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे
बोइंग ने रिपोर्ट आने के बाद अपने बयान में कहा, च्हमारी संवेदनाएं एअर इंडिया फ्लाइट 171 के यात्रियों, क्रू मेंबर्स और अहमदाबाद में प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम जांच एजेंसियों और अपने कस्टमर के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।ज् यह बयान ्र्रढ्ढक्च की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद आया है।