हल्दीराम के डायरेक्टर से 9.5 करोड़ की ठगी, निवेश पर ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर फंसाया

By: PalPal India News
July 12, 2025

मुम्बई। प्रसिद्ध मिठाई और नमकीन निर्माता कंपनी हल्दीराम के एक निदेशक से करीब 9.38 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने ऊंचे रिटर्न का लालच देकर यह रकम हड़प ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बांद्रा निवासी समीर अब्दुल हुसैन लालानी (51), उनकी पत्नी हीना लालानी (47), बेटा अलीशान लालानी (25) और ठाणे जिले के कल्याण निवासी प्रकाश भोसले के रूप में हुई है। इन लोगों ने हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड और ओम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर कमल अग्रवाल को अपनी कंपनी रॉयल ड्राईफ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश का झांसा दिया। आरोपियों ने अग्रवाल के निवेश अधिकारी से संपर्क कर नकली बैलेंस शीट और फर्जी व्यावसायिक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिससे निवेश का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *