बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से भाजपा से जुड़े एक नेता का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त नेता को एक विवाहित महिला के साथ श्मशान घाट के पास एक कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
घटना के समय नेता और महिला दोनों कथित रूप से अर्धनग्न अवस्था में थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरी घटना दिन के समय घटी और उन्होंने शक होने पर झाड़ियों के पीछे खड़ी एक कार की जांच की। वहां नेता राहुल वाल्मीकि और महिला को देखकर उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो में नेता ग्रामीणों से माफी मांगते और वीडियो न बनाने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @KarmakshetraTV नाम के हैंडल से साझा किया गया है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि राहुल वाल्मीकि भाजपा से जुड़े हुए हैं और इस घटना के सामने आने के बाद उनकी पार्टी से संबद्धता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई पुलिस शिकायत या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
इससे पहले मध्य प्रदेश में भी भाजपा के एक नेता का इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था, जिससे पार्टी की छवि पर सवाल उठे थे।