Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लाया 84 रूपए का सस्ता प्लान,अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G और फ्री SMS के साथ

By: PalPal India News
July 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Jio कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G और फ्री SMS के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है।

जियो का 84 दिन वाला प्लान

जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,029 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 168GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेाग। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में OTT ऐप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, इसमें Jio TV और Jio Cloud ऐप का फ्री एक्सेस मिलेगा।

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेट का लाभ मिलता है। हालांकि, इसके लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए। साथ ही, आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हो। इस तरह से आप इस प्लान के साथ फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *