बड़वाह के समीप नर्मदा नदी पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

By: PalPal India News
July 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। खरगोन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ बड़वाह के समीप नर्मदा नदी के पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 60 फीट नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि परिवार अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।

पिछोर-कछौआ मार्ग पर बही बाइक

घटना पिछोर-कछौआ मार्ग पर हुई। यहां एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उफनते नाले को पार करने की कोशिश करने लगे। बीच धार में पहुंचते ही बाइक पानी में बहने लगी। पीछे बैठे युवक ने तुरंत बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो युवक तेज धार में बह गए। किसी तरह पेड़ की डाल से लटककर युवकों ने खुद को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारी पड़ सकती थी लापरवाही

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद तीन युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मनका गांव के सुरदीप यादव, राजदीप यादव और एक अन्य युवक पिछोर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले रपटे पर तेज बहाव था। नाले को पार करने की कोशिश के दौरान बीच धार में पहुंचते ही बाइक पानी में बहने लगी। पीछे बैठे युवक ने तुरंत बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सुरदीप और राजदीप बाइक समेत बह गए। दोनों युवकों ने नाले किनारे लगे पेड़ों की डालियां पकड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बाद में दोनों को बाहर निकाला। वहीं, बाइक नाले के पानी में बह गई। उफान मारते नाले में बाइक मिलना भी मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *