‘कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम’, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश

By: PalPal India News
July 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। श्रावण का महीना चल रहा है। और ऐसे में कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हो। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए। भोजन की पवित्रता और शुद्धता के लिए एफएसडीए को विशेष निर्देश दिए गए। नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों को पढ़ सकते हैं।

  • यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा और चिकित्सा सेवाएं रहें सुदृढ़।
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कर्रें सूचनाओं का प्रचार-प्रसार, शिव भजन भी बजें।
  • शिवभक्तों के स्वागत को विशेष अवसरों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा।
  • महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के हों पुख्ता इंतजाम।
  • चिकित्सा शिविर, भोजनालय, विश्रामालय, शौचालय की भी अच्छी व्यवस्था हो।

सुरक्षा और यातायात को लेकर किए गए कई उपाय

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई उपाय किए हैं। सभी जिलों की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाए और उनके गृह जनपद और प्रदेश से भी उनकी जानकारी करा ली जाए। ANPR कैमरे की मदद से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए। सुरक्षा के मद्देनजर सात स्तरीय सुरक्षा योजना बनाई गई है।

इसमें प्रथम स्तर पर मार्ग ड्यूटी, द्वितीय लेवल पर सम्पूर्ण थाना क्षेत्र, तृतीय लेवल पर सर्किल, चौथे लेवल पर देहात/शहर क्षेत्र, पांचवे लेवल पर जनपद, छठे लेवल पर परिक्षेत्र एवं सांतवे लेवल पर जोन के समस्त जनपदों एवं सीमावर्ती अन्तर्राज्यीय जनपदों से समन्वय बनाए जाने और कांवड़ मार्ग के लिए यातयात प्रबन्धन, कानून-व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति एवं कावड़ श्रद्धालु सुरक्षा हेतु कर्मचारी/अधिकारीगण लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *