घर पर गरुण पुराण सुन रहा था परिवार, बच्चे खेत गए थे खेलने पोखर में डूबने से सगे तीन भाई बहनों की मौत

By: PalPal India News
July 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिछतरपुर जिले के बारीगढ़ अंतर्गत आने वाले हटवा गांव में उस वक्त मातम फ़ैल गया जब खेत में पोखर में डूबने से सगे तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल से लौटकर आए थे और इसके बाद खेत पर चले गए थे। इधर, घरवाले गरुण पुराण सुनने में व्यस्त थे। कुछ दिन पहले परिवार में बुजुर्ग का निधन हुआ था।

जानकारी अनुसार बच्चे आम के पौधे लगाने खेत पर चले गए थे और वहां बारिश के कारण पोखरनुमा गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। दो बहनें और एक भाई की दुखद मौत की घटना से गांव में लोग गमगीन हैं। मृतकों की पहचान लक्ष्मी 10 वर्ष, तनु 8 वर्ष और लोकेंद्र 4 वर्ष के रूप में हुई है, जो प्रतिपाल सिंह के बच्चे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *