एल्विश यादव और करण कुंद्रा बने चैंपियन, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले रनअप रही ये जोड़ियाँ

By: PalPal India News
July 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिलाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में करण कुंद्रा और एल्विश यादव कुकिंग रियलिटी शो के विजेता बन गए हैं। जबकि टीवी के दो स्टार कुकिंग शो में रनरअप रहे हैं।

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ का दूसरा सीजन खत्म हो गया है। साथ ही लाफ्टर शेफ्स के विजेताओं की घोषणा भी हो गई है। रविवार, 27 जुलाई को इस शो का फिनाले हुआ था, जहां पर विनर के नाम का ऐलान किया गया। लाफ्टर शेफ सीजन 2 के विजन का खिताब करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने अपने नाम किया। 6 महीने तक सितारों से भरे इस कुकिंग रियलिटी शो ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। तमाम कंटेंस्टेंट के साथ-साथ शो की होस्ट भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी ने भी ऑडियंस को खूब हंसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *