पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Google Pixel 6a में आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर ने बताया कि चार्जिंग के दौरान फोन में आग लगने से उसके सिर में चोट आई है। शेयर की गई तस्वीर में बैटरी में ब्लास्ट के निशान देखे जा सकते हैं। आग लगने से फोन का बैक पैनल पूरी तरह से जल गया। साथ ही, फ्रंट पैनल भी निकल गया।
यूजर ने गूगल के फोन में आग लगने की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसने बेड के बगल में फोन को चार्ज में लगाकर रखा था। वो फोन से 40 सेंटीमीटर दूर था। आग लगने से फोन में तेजी से धमाका होता है और उसके सिर में चोट लगती है। यही नहीं, बेड पर रखने की वजह से चादर भी जल गई। उसने फोन को चार्जर से हटाया। आग लगने की वजह से इतना धुंआ निकला कि उसका दम घुटने लगा।
इस घटना के बाद यूजर ने गूगल के कस्टमर सपोर्ट को ई-मेल किया और इसकी जानकारी दी। हालांकि, गूगल की तरफ से इस घटना पर यूजर को क्या प्रतिक्रिया आई इसके बारे में उसने नहीं बताया है। आम तौर पर बारिश के मौसम में फोन चार्जिंग पर लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। वातावरण में नमी होने की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना होती है।