अत्यधिक वर्षा के चलते आज भोपाल के सभी स्कूलों अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

By: PalPal India News
July 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भोपाल जिले में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र 30 जुलाई 2025 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय (सीबीएसई, आईसीएसई सहित) स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। निर्देशानुसार शिक्षक यथावत शाला में उपस्थित रहेंगे और परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य यथावत संचालित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश जारी है. इस बीच राजधानी भोपाल में भारी बारिश को देखते हुए शहर के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है. कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है.

मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में कई जगहों पर इतनी भारी बारिश हो रही है कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों और घरों में पानी घुस रहा है. नदियां उफान पर हैं, कई लोगों की डूबने से मौत भी हो चुकी है. आए दिन डूबने की खबरें आती रहती हैं. कई जगहों पर स्कूलों में भी पानी भर गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी कर 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *