पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नरसिंहपुर जिले की रहने वाली 31 साल की महिला ने जबलपुर के एक स्पा सेंटर संचालक आशुतोष पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एएसपी सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर स्पा सेंटर के अश्लील ऑडियो-वीडियो भी सौंपे हैं।
महिला ने दावा किया है कि आरोपी धमकी दिया करता था। पीड़ित महिला ने बताया कि एक साल पहले पति का निधन हो गया था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए जॉब की तलाश में नरसिंहपुर से जबलपुर आ गई। यहां आकर पता चला कि विजयनगर के पास रॉयल क्राउन नाम का स्पा सेंटर है, जिसके मालिक आशुतोष पांडेय हैं। उन्होंने मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट की जॉब 8 हजार रुपए में ऑफर की। बताया था कि मेरा काम सिर्फ काउंटर संभालना होगा, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।
पीड़िता ने शिकायत में आगे बताया कि मुझे स्पा सेंटर का मालिक आशुतोष पांडेय मसाज सीखने की बात कहते हुए अंदर ले गया। इसके बाद उसने जबरन गलत काम किया और जिस्मफरोशी में धकेल दिया। ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि कई बार किया है। इतना ही नहीं दिल्ली से आए अपने दोस्तों के सामने भी मुझे परोसा। मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए नौकरी से निकाल दिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत बेहद गंभीर है। इसकी जांच विजयनगर थाना प्रभारी को सौंपी गई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। एएसपी ने बताया कि महिला ने कुछ ऑडियो-वीडियो भी सौंपे है, जिसकी जांच करवाई जा रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आशुतोष पांडे का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है