दोस्त से मिलने गई छात्रा के साथ मारपीट कर पहली मंजिल से दिया धक्का, छात्रा की हालत गंभीर…..

By: PalPal India News
July 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी बेटी को एक युवक द्वारा पहली मंजिल से धक्का देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जयप्रकाश ने बताया कि वह आंबेडकर नगर का निवासी है और उसकी बेटी नेहा प्रजापति (21), एनआईएमटी कॉलेज से फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की छात्रा है।

शोएब और नेहा के बीच झगड़ा हुआ

शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई की रात करीब 8.0 बजे नेहा अपने परिचित शोएब से मिलने हल्द्वानी गांव स्थित नसीम अपार्टमेंट गई थी। जयप्रकाश ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नेहा के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आने के बाद शोएब और नेहा के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शोएब ने नेहा की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे इमारत की पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया।

युवती अस्पताल में है भर्ती

नीचे गिरने से नेहा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल इलाज के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि शोएब ने उनकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी शोएब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *