रैपर वेदान पर लगा बलात्कार का आरोप, रैपर पर यौन शोषण का है गंभीर आरोप

By: PalPal India News
July 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमशहूर मलयालम रैपर और सॉन्ग राइटर हिरंदास मुरली जो वेदान के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। उन पर एक महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। उनके खिलाफ एक युवा डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है और उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मशहूर रैपर वेदान ने शादी का झूठा वादा कर लंबे समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर हिरंदास को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हो रहा है।

रैपर वेदान के खिलाफ बलात्कार का मामला

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मशहूर मलयालम रैपर वेदान के खिलाफ एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2021-2023 के बीच राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई मौकों पर उनका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि बुधवार देर रात थ्रीक्काकारा पुलिस स्टेशन में रैपर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वेदान पर पहले भी लगे कई गंभीर आरोप

रैपर वेदान पर इस साल अप्रैल में एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद, उनके पास से मिले एक तेंदुए के दांत के सिलसिले में वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार किया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया। इसके अलावा, इस साल मई में एक भाजपा नेता ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने और अपने संगीत के माध्यम से जाति-आधारित विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। वेदान की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब उनके फ्लैट से गांजा बरामद हुआ था। कोच्चि व्हाइट हिल पुलिस स्टेशन में नशीले पदार्थ का सेवन किया जा रहा था, पुलिस सुबह करीब 10 बजे पहुंची। वहां तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। जब जांच आगे बढ़ी तो वेदान उसी अपार्टमेंट में था। उस समय ग्रुप में नौ लोग थे और पुलिस ने सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को छह ग्राम गांजे के साथ रैपर को गिरफ्तार कर लिया था।

रैपर वेदान कौन हैं?

त्रिशूर के रहने वाले वेदान ‘वॉयस ऑफ द वॉइसलेस’ रैप वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद वह कई फिल्मों के लिए गाना गा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने हिट फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के प्रोमो सॉन्ग ‘कुथांथ्रम’ के लिए संगीत निर्देशक सुशीन श्याम के साथ काम किया था जो हिट साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *