स्माईल ट्रेन योजना से पांच माह के सिद्दांत के होंठ की हुई सफल सर्जरी, माता पिता जताया आभार

By: PalPal India News
August 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की स्माईल ट्रेन योजना के तहत स्वीकृत राशि से पांच माह के बालक सिद्धांत पटेल के कटे-फटे होंठ की सर्जरी की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम गारहा पिपरिया के निवासी सुशील पटेल का पुत्र सिद्धांत जन्म से कटे-फटे होंठ एवं तालू से ग्रसित था। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने ग्राम गारहा पिपरिया पहुँची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की अनुशंसा पर सिद्धांत के कटे-फटे होंठ की ऑपरेशन के लिये स्माइल ट्रेन योजना से मदद का प्रकरण तैयार किया गया तथा उसे घमापुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ 28 जुलाई को उसके होंठों की सफल सर्जरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *