पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे का बेरहमी से कत्ल, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा कर पति फरार

By: PalPal India News
August 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फेल गई। दोनों की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई है। महिला के चहरे और सिर में 25 घाव मिलें है। पुलिस महिला के पति की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। उसने दोपहर को ही दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

रेलवे ट्रेक के समीप मिले दोनों शव

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक शव बाणगंगा रेलवे ट्रेक के समीप मिले हैं। बुधवार रात पुलिस और फॉरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। गुरुवार दोपहर महिला की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रुप में हुई। बच्चे का नाम दिव्यांश पता चला है। उसकी मंगलवार को ही गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस महिला और बच्चे की तलाश कर रही थी कि रात को शव मिल गए। पुलिस को शक है हत्या जयराम ने ही की है। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो चंदेरी (अशोक नगर) की मिली। दोपहर को एक टीम चंदेरी के लिए रवाना कर दी गई। वह बार-बार मोबाइल बंद कर रहा है। फर्जी पता लिखवाया और बच्चे को पत्नी द्वारा लेकर जाना बताकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला और बच्चे को बेरहमी से मारा गया

जयराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी सोमवार से लापता है। वह डेढ़ साल के बच्चे दिव्यांश को लेकर गई है। बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। उसने घर का पति शिवकंठ नगर (मंदिर के पास) लिखवाया है। पुलिस जब शिवकंठ नगर पहुंची तो उसका घर नहीं मिला। एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार महिला और बच्चे को बेरहमी से मारा गया है। हत्या करने के बाद शवों को फेंका गया है। घटना स्थल पर खून नहीं मिला है। जिस जगह शव फेंकें उससे शिवकंठ नगर साढ़े तीन किमी दूर है। कच्चा रास्ता शिवकंठ नगर की तरफ जा रहा है। एसीपी के मुताबिक मृतकों के स्वजन सामने नहीं आए है। लिहाजा अभी हम पहचान स्पष्ट नहीं कर सकते है। जयराम घटना में संदिग्ध है, उसके मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *