पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र आईआईटी बॉम्बे में पढ़ता था और हॉस्टल की छत से कूदकर उसने आत्महत्या की है। घटना रात लगभग ढाई बजे की बताई जा रही है।
मृतक रोहित सिन्हा मेटा साइंस चौथे वर्ष में पढ़ रहा था, उसकी उम्र 26 साल थी। वह दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, उसी समय हॉस्टल में ही रहने वाला एक अन्य छात्र छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था और उसी दौरान रोहित ने छलांग लगाई। पवई पुलिस के अनुसार, छात्र ने हॉस्टल की छत से छलांग लगाई थी। घटना के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवई पुलिस थाने में इस मामले में एडीआर दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पुलिस को छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक को मोबाइल फोन खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उसके बारे में जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र के परिजनों और दोस्तों से भी बात की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।