पत्नी और छोटे बेटे की रेलवे ट्रेक पर हत्या कर भागे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के बार बार माइके जाने से दुखी था पति

By: PalPal India News
August 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपत्नी और छोटे बेटे की रेलवे ट्रेक पर हत्या कर भागे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर अशोक नगर से इंदौर ले आई है। पति ने  झगड़ा करने पर हत्या करना स्वीकार लिया है। आरोपित ने प्राण निकलने पर चाकू मारना बताया है। बेटा दिव्यांग था इसलिए उसको भी मारकर फेंक दिया।

मां और बेटे की चाकू मारकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक़ देवलखो चंदेरी अशोक नगर निवासी जयराम पाल एक महीने पूर्व ही इंदौर आया था। वह पत्नी रानी पाल और डेढ़ साल के बेटे दिव्यांश के साथ शिवकंठ नगर में रहने लगा। बुधवार रात जयराम ने रानी और दिव्यांश की चाकू मारकर हत्या कर डाली। गुरुवार को गुमशुगदी लिखवाई और चंदेरी जा पहुंचा। शुक्रवार दोपहर पुलिस जयराम को पकड़ कर इंदौर ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया रानी अक्सर झगड़ा करती थी। वह कभी भी मायके चली जाती थी। खाना भी नहीं बनाती थी। इस कारण परेशान हो गया। बुधवार को घुमाने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया और गर्दन पर चाकू मारा।

रानी के गिरते ही गर्दन पर पांव रखा और चाकूओं से वार करता गया। उसने बताया दिव्यांश दिव्यांग था। उसको दिखता नहीं था। इसलिए उसकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी। टीआइ के अनुसार आरोपित गुमराह कर रहा है। उसके बयानों की तस्दीक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *