खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा देवताल, निरीक्षण के बाद बोले मंत्री राकेश सिंह

By: PalPal India News
August 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर कि पुण्य भूमि जिसके एक ओर माँ नर्मदा का पावनतट है वही दूसरी ओर प्रकृति ने हमें प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थल दिए है। ऐसा ही प्राकृतिक पर्यटन स्थल देवताल क्षेत्र में स्थित है, जिसकी सुंदरता अद्भुत है, जो जैव विविधताओं से भरा हुआ क्षेत्र है और आज निरीक्षण के दौरान तय किया कि इस क्षेत्र को ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म, आध्यत्मिक टूरिज्म के साथ खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए इसकी विस्तृत और दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाई जाएगी, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने देवताल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर दीपक सक्सेना, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, डीएफओ ऋषि मिश्रा के साथ देवताल पहाड़ी, शैलपर्ण उद्यान का निरीक्षण किया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर स्थित ठाकुरताल, संग्राम सागर और देवताल को जोड़ते हुए पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने कि योजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *