निः शुल्क शव वाहन सेवा के तहत राज्य शासन से जिले को मिले दो शव वाहन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ

By: PalPal India News
August 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिशासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान निधन होने पर मृत व्यक्ति की पार्थिव देह को घर तक पहुँचाने के लिये शासन द्वारा शुरू की गई निःशुल्क शव वाहन सेवा का जिला स्तर पर आज रविवार को लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मदन महल स्थित शैलपर्ण उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर दीपक सक्सेना, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा भी मौजूद थे। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस निःशुल्क सेवा के तहत जबलपुर जिले को दो शव वाहन उपलब्ध कराये गये हैं।

निःशुल्क शव वाहन सेवा के तहत शासकीय अस्पतालों में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ितों की इलाज के दौरान मृत्यु होने पर पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सुपुर्द कर निवास स्थल तक निःशुल्क पहुंचाना है। शव वाहन का संचालन केवल जिले की सीमा के अंदर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *