पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर में 1 तारीख से हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया जिसमें पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया जिसके बाद एक युवक में अनोखा जुगाड़ निकला और ₹10 प्रति हेलमेट को किराए पर देने लगा और उसकी रील बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल की पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर युवक को पकड़ा और उसे अनोखी सजा दी है
दरअसल 1 तारीख से हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है जिसे लेकर कई लोग पेट्रोल पंप पर परेशान होते दिखे वहीं एक युवक जिसका नाम रोहित मोदी है जिसने हेलमेट₹10 किराए में देने की एक रील डाली थी और पेट्रोल पंप के बाहर एक पोस्टर लगाकर ₹10 में हेलमेट किराए से दे रहा था यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद द्वारकापुरी थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया और युवक रोहित मोदी को थाने बुलवाया और उसे समझाइश दी गई और उसे अनोखी सजा दी गई है जिसमें उसने कहा कि अब वह 15 दिन ट्रेफिक अवेयरनेस के लिए काम करेगा और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डालेगा फिलहाल युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से क्षमा भी मांगी है