झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा , पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By: PalPal India News
August 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिझारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का सर गंगा राम अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से इलाज चल रहा था। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंच कर पूर्व सीएम के शव को श्रद्धांजलि दी है।

अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

पूर्व सीएम के निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया था।

राष्ट्रपति और नितिन गडकरी गए थे अस्पताल

कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे।शिबू सोरेन का जून 2025 से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों के लिए ‘धनकटनी आंदोलन’ शुरू किया था। इसके तहत उन्होंने महाजनों और साहूकारों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट किया था। वे 1980 से 2019 तक दुमका से लोकसभा सांसद रहे और वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उनकी अगुवाई में JMM ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में निर्णायक योगदान दिया।

One response to “झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा , पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि”

  1. […] डकैती के मामले में पुलिस ने बिहार व झारखंड से दो इनामी डकैत जहांगीर आलम व गोलू […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *