इंडिगो की फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, उड़ान में हुई देरी की वजह से यात्री परेशान दिखे

By: PalPal India News
August 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर फ्लाइट का टायर पंक्चर हो गया। इसकी वजह से उड़ान चार घंटे से ज्यादा देरी के बाद भरी गई। उड़ान में हुई देरी की वजह से यात्री परेशान दिखे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इंडिगो के एक विमान के टायर में खराबी आ गई, जिसकी वजह से फ्लाइट को रोकना पड़ा और फिर इसे उड़ान भरने में 4 घंटे की देरी हुई। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई से आए विमान को यात्रियों को उतारने के बाद पार्किंग क्षेत्र (एप्रान) की ओर ले जाया जा रहा था, उसी समय ये पता लगा कि फ्लाइट के टायर में खराबी आ गई है। हवाई अड्डे के निदेशक राजीव रतन पांडे ने बताया, “विमान दोपहर में मुंबई से डुमना पहुंचा था, और यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद टायर क्षतिग्रस्त हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टायर बदलने के कारण उत्पन्न हुई देरी के चलते, अधिकांश यात्रियों को बेंगलुरु और दिल्ली के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा गया। “पांडे ने बताया, “यह विमान दोपहर 12:40 बजे मुंबई वापस लौटने वाला था, लेकिन टायर की समस्या के कारण यह शाम करीब 5:30 बजे कुछ यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *