क्रिकेट विश्व कप में आज इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड का मैच

By: PalPal India News
November 8, 2023

NED vs ENG: इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच आज सातवां वनडे मुकाबला खेला जाएगा. अब तक हुए मुकाबलों में सभी छह मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. आज नीदरलैंड्स के पास जीत का खाता खोलने का अच्छा मौका है.

 

ENG vs NED, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज (8 नवंबर) नीदरलैंड्स और इंग्लैंड की टक्कर होगी. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड जहां इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल की रेस से काफी पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं नीदरलैंड्स की टीम अभी भी इस दौड़ में शामिल है. हालांकि वह इस दौड़ में सबसे पीछे चल रही है.

अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल के लिए अपनी टिकट पक्की कर चुकी हैं. इनमें टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होड़ है. नीदरलैंड्स को अगर अंतिम-4 का टिकट पाना है तो अब उसे अपने बाकी दो मुकाबले (इंग्लैंड और भारत) बड़े अंतर से जीतने होंगे. इसके साथ ही उसे यह भी दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने-अपने आखिरी मुकाबले गंवा दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *