जबलपुर में बन रहा ग्रीन कॉरिडोर, सत्येंद्र यादव के आर्गन से बचेगी दो जिंदगियां

By: PalPal India News
August 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से कई लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। सिवनी के घंसौर में सड़क हादसे गंभीर रूप से घायल होने के बाद 34 साल के युवक सत्येंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां बुधवार रात डॉक्टर ने ब्रेनडेट घोषित कर दिया था।

ग्रीन कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में मरीज के अंगों को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें दो अलग-अलग शहरों में भेजने की प्रक्रिया जारी है। मरीज का हार्ट गुजरात के अहमदाबाद, लीवर भोपाल और एक किडनी जबलपुर में ही जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर डुमना एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

सत्येंद्र यादव के आर्गन से बचेगी दो जिंदगियां

सत्येंद्र के परिवार ने उनके ऑर्गन्स दान करने का निर्णय लिया है, जिससे दो लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। उनका लीवर भोपाल और हार्ट अहमदाबाद ले जाया जा रहा है। इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए आज करीब 11.30 बजे एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। ऑर्गन्स दान एक ऐसा कदम, जो मानवता की सच्ची भावना को दर्शाता है। परिवार का यह निर्णय लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *