पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हर साल भारी कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्थाओं के बीच रुद्राक्ष महोत्सव करने वाले पं. प्रदीप मिश्रा के हठयोग में श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। मंगलवार को उमड़ी भारी भीड़ के बीच दो महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद बुधवार को हरियाणा, गुजरात व छत्तीसगढ़ के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीन घायल हैं। वहीं अभी-अभी एक और श्रद्धालु की मौत की खबर आई है। यानी मौतों का सिलसिला अभी तक जारी है। पंडित प्रदीप मिश्रा की अव्यवस्थाओं में तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम में 6 मौतें हुई हैं। मिश्रा ने बिना तैयारी व व्यवस्था बनाए ही कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। जिसमें करीब ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच गए।