WhatsApp में आ रहा instagraam के जैसा एक नया फीचर, यूजर्स को मोशन पिक्चर सेंड करने का ऑप्शन मिलेगा

By: PalPal India News
August 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। WhatsApp में जल्द instagraam के जैसा एक नया फीचर आने वाला है। यह फीचर यूजर्स को ऑडियो के साथ मोशन पिक्चर क्रिएट करने का ऑप्शन देगा। वाट्सऐप इस फीचर को करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है। टेस्टिंग के बाद यूजर्स को जल्द ही इस फीचर का एक्सेस मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर Instagram की तरह मोशन वीडियो क्रिएट करके अपने दोस्तों और चाहने वालों को भेज सकेंगे।

मोशन पिक्चर फीचर हुआ स्पॉट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को एंड्रॉइड वर्जन 2.25.22.29 में देखा गया है। गूगल प्ले से इस बीटा वर्जन को डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, जो यूजर्स बीटा वर्जन के लिए रजिस्टर हैं वो ही इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा वाट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भी लंबे समय से काम किया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम दिखाई देगा।

WABeta द्वारा शेयर किए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, वाट्सऐप पर क्रिएट किए जाने वाले मोशन पिक्चर के ऊपर एक प्ले बटन होगा, जिससे यह समझा जा सकेगा कि यह मोशन पिक्चर है। यह इमेज सेलेक्शन इंटरफेसके पास होगा। जब यूजर वाट्सऐप पर कोई फोटो शेयर करने के लिए गैलरी से सेलेक्ट करेंगे तो उन्हें मोशन पिक्चर क्रिएट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।

मोशन फोटो वाला यह ऑप्शन यूजर्स को टॉप राइट कॉर्नर में दिखाई देगा। इस पर टैप करके यूजर्स मोशन पिक्चर भेज सकेंगे। साथ ही, उसमें ऑडियो भी जोड़ सकेगे। मोशन पिक्चर वाला ऑप्शन फिलहाल कुछ फ्लैगशिप एंड्ऱॉइड स्मार्टफोन में उपलब्ध है। सैमसंग और गूगल के सभी फोन मोशन पिक्चर सपोर्ट के साथ आते हैं। वहीं, कई और ब्रांड्स भी मोशन पिक्चर वाला फीचर अपने फ्लैगशिप और मिड बजट फोन में देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *